कोखराज इलाके में शुक्रवार की शाम दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। कोखराज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोखराज के एक गांव की विवाहिता शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग पड़ोसी के घर गए थे। उसको अकेली देख पड़ोस के ही एक युवक ने मौके का फायदा उठाने की नीयत से घर में दाखिल हो गया और विवाहिता को दबोचकर मनमानी करने लगा। आबरू बचाने के लिए विवाहिता ने विरोध किया तो दुराचार में नाकाम युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए विवाहिता कोतवाली पहुंची। देर रात पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी युवक मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।