फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचेहरी में पति और प्रेमिका को पीटा

Wed, 15 Jul 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। पड़ोसन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज करने आए एक युवक पर सोमवार दोपहर भरी कचहरी में दगाबाज पति पर महिला बिफर पड़ी। पति के साथ ही प्रेमिका की भी जमकर धुनाई की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोखराज थाने के रोही गांव निवासी एक युवक का पड़ोस की ही महिला से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था।

चार दिन पहले दोनों घर से भाग निकले। इसी बीच पति की दगाबाजी की जानकारी होते ही विवाहिता के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने दोनों की खोजीबीन शुरू कर दी। मंगलवार की दोपहर युवक की पत्नी को जानकारी मिली कि पति प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने मंझनपुर कचहरी गया है। महिला कचहरी पहुंच गई। वहां पति को प्रेमिका के साथ देखते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। शोर पर वकीलों और आम लोग आ गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें