नेवादा। खेत में मवेशी जाने को लेकर मंगलवार सुबह सरायअकिल के कोलुहा गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सरायअकिल कोतवाली इलाके के कोलुहा गांव निवासी बुद्घीलाल के मवेशी मंगलवार सुबह पड़ोसी रामसुरेमन के खेत में चले गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। एक पक्ष से बुद्घीलाल, राजेन्द्र कुमार, भैरो प्रसाद, प्रदीप कुमार और दूसरे पक्ष से रामबाबू, राम सुरेमन, राम मिलन और लाती देवी आदि को चोटें आई है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।