मानदेय नहीं मिलने से जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी
कर्मचारियों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। काली पट्टी बांधकर जिला अस्पताल
में प्रदर्शन किया। डीएम, एडी स्वास्थ्य समेत अन्य अफसरों को ज्ञापन भेजकर
मानदेय भुगतान की मांग की। भुगतान के लिए तीन दिन का समय दिया है। चेताया
कि मानदेय का भुगतान नहीं होने पर वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
बता
दें कि मंझनपुर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में जीत सिक्योरिटी सर्विसेज
के करीब 57 युवक-युवतियों को संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में
तैनाती दी गई है। कर्मचारी चंद्रशेखर, सरिता देवी, ललिता देवी, सुषमा,
रेशमा, निर्मला देवी, अमित कुमार पांडेय, पुष्पराज, मदन सिंह, योगेश कुमार,
ज्ञानचंद्र, धीरेंद्र कुमार, अमर कुमार, जगजीत, अभिषेक कुमार, ज्ञानबाबू,
तेज बहादुर आदि की मानें तो उन्हें अगस्त 2015 से अब तक मानदेय नहीं दिया
जा रहा है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार सीएमएस समेत
स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों और संबद्ध संस्था के अधिकारियों से
शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। मानदेय नहीं मिलने से
परेशान संविदाकर्मियों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। काली पट्टी बांधकर
कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। डीएम, एडी स्वास्थ्य,
सीएमएस समेत अन्य अफसरों को ज्ञापन भेजकर मानदेय भुगतान के लिए तीन दिन का
समय दिया। चेताया कि तीन दिन में भुगतान नहीं होता है, तो वे कामकाज बंद
करके हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।