फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा महंगा

Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चायल के हथियाभीट गांव में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करना दो लोगों को महंगा पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद लेखपाल ने इन दोनों कब्जेदारों के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। केस दर्ज होने से कब्जेदारों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के हथियाभीट गांव में ग्रामसभा की खाली पड़ी जमीन पर गांव के ही दो व्यक्तियों ने कब्जा कर रखा है। इसी जमीन पर कब्जेदारों ने अब मकान निर्माण शुरू कर दिया है। ग्रामसभा की जमीन पर किए गए कब्जे और भवन निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने हल्का लेखपाल को जमीन की पैमाइश और कब्जा मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

 शनिवार को हल्का लेखपाल जगरूप सिंह गांव पहुंचे और जमीन की पैमाइश की। जांच में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा मिला। इस पर लेखपाल ने गांव के मूलचंद्र, चंदीलाल के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दें कि द्वाबा में ग्रामसभा समेत अन्य सरकारी जमीनों पर भू-माफिया का कब्जा है।
विज्ञापन


आए दिन शिकायत के बाद भी अभियान चलाकर जमीनों को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया जा रहा है। इसे लेकर गांव-गांव तनातनी भी है। मामले में एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने सभी लेखपालों को ग्रामसभाओं की खाली पड़ी जमीन की पैमाइश कराकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें