फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में किशोरी का सरेशाम अपहरण

Sat, 11 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। खेत की ओर गई कोखराज इलाके की एक किशोरी को मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक जबरदस्ती उठा ले गया। चीख-पुकार पर परिजन और गांववालों ने युवक का पीछा भी किया था, लेकिन वह भाग निकला। रातभर खोजबीन के बाद सुबह परिजनों ने शहजादपुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की मनमानी से परेशान पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ कोखराज को घटना की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं किशोरी के कथित अपहरण को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की शाम करीब सात बजे खेत की ओर गई थी। उसके भाई की मानें तो लौटते समय गांव का ही एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक में बैठाकर भाग निकला। चीख-पुकार पर किशोरी के भाई और गांव के अन्य लोगों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। रातभर पूरा परिवार इन दोनों की तलाश में लगा रहा। सुराग नहीं लगने पर बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार ने घटना की नामजद शिकायत शहजादपुर चौकी पुलिस से की।

आरोप है कि चौकी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की इस मनमानी से परेशान किशोरी के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रतनकांत पांडेय ने एसओ कोखराज को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें