फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चल रहा चोरों का राज

Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में चोरों का गिरोह पूरी तरह से बेखौफ हो चुका है। चोर-अपराधियों के जेहन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जिसका जीता जागता उदाहरण जून माह में देखने को मिला। रात में पुलिस गश्त करने के बजाए खर्राटे भरती रही और चोर घरों में नकब लगाते रहे। चोरों ने एक माह में जिले भर में 28 घरों को अपना निशाना बनाया। चोर लोगों के घरों से लाखों रुपये की नगदी समेत जेवरात, घरेलू सामान उठा ले गए। इसमें गौर करने वाली बात ये कि पुलिस एक भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


ऐसे में चोरों के जेहन से पुलिस डर खत्म हो चुका है। जिले में चोराें का कहर थम नहीं रहा है। पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाती है। जिसके चलते दोआबा में चोरों के हौसले बुलंद हो गये है। जबकि गश्त के लिए पुलिस कप्तान आए दिन थाना प्रभारियों को निर्देश देते रहते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जिले में कानून का राज चल रहा है या चोरों का।

दोआबा में हुई चोरी की घटनाएं
6 जून: कौशाम्बी और सैनी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर और ताजमल्लाहन गांव में चोरों तीन घरों को बनाया अपना निशाना।
7 जून: कोखराज के मेहता रोड भरवारी से कारोबारी राजू पुत्र सुरेश के घर चोरों ने छत के रास्ते घुस कर 70 हजार नगद व जेवरात उठा ले गए।
9 जून: चरवा के सैयदसरावां गांव में फूलचंद्र पुत्र सूरजदीन के घर से चोर 35 हजार नगद और सोने, चांदी के जेवरात उठा ले गये।
10 जून: कौशाम्बी के बेलौहन का पुरावा गांव में एक ही रात भगौती, मनीशंकर, हरी शंकर और दया शंकर के घरों में चोरी कर चोर करीब तीन लाख का माल समेट ले गए।
विज्ञापन

11 जून: कोखराज के चमंधा गांव में कुंज बिहारी पुत्र नत्थू समेत तीन घरों में चोरी कर लाखों का माल किया पार।

18 जून: करारी थाने के कस्बे के रहने वाले अमीना पुत्र सईद के घर रस्सी के सहारे घुस कर चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया।
21 जून: कोखराज थाने के ठीक सामने से ही चोरों ने सुरेश कुमार पुत्र काशी प्रसाद के घर को निशाना बना कर 50 हजार नगद व लाखों रुपये के गहने पार कर दिया।
24 जून: कौशाम्बी थाना के मुस्तफाबाद से राधेश्याम पुत्र देवनाथ के घर से चार भैंस खोल ले गए चोर।
27 जून: कोखराज थाने के सिकंदरपुर बजहा गांव से श्रवण यादव पुत्र बचई लाल के घर से चोर एक लाख नगद व जेवरात उठा ले गए।

3 जुलाई: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गुड्डू पुत्र अहमद समेत दो घरों से चोरों ने 15 हजार नगद व जेवरात किया पार।
4 जुलाई: पूरामुफ्ती थाने के नरहियापुर गांव के कामता प्रसाद पुत्र सुखराम व बुधराम पुत्र जयराम के घर से दो लाख का माल किया पार।
9 जुलाई: सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा गांव में चोरों ने दूधेलाल पुत्र देवदीन, सुनील पुत्र राम प्रताप, रमेश पुत्र बंशी लाल और करन सिंह के घर में नकब लगा कर नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें