फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से गिरा युवक गंभीर

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नगर प्रथम में विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा एक संविदा कर्मी का अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने कर्मचारी को उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा कालोनी में रहने वाला नरेश कुमार पुत्र राम खेलवान मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी है। वह शनिवार को चक नगर प्रथम में फॉल्ट ठीक करने के लिए गया हुआ था। वह विद्युत पोल पर चढ़ कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पोल के नीचे गिर गया। पोल से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगोें ने उसे उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें