फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अंतर्जनपदीय चोर

Sat, 19 Jan 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का खुलासा किया। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर चोरी किए गए सात लाख का माल भी बरामद करने का दावा किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को सैनी कोतवाली में प्रेस वार्ता कर एसपी ने बताया कि गुरुवार की की रात सैनी कोतवाल अर्जुन सिंह, एओजी प्रभारी विनय कुमार के साथ अजुहा में हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात तकरीबन 11.50 बजे पुलिस टीम ने ससुरखेदेरी नदी पुल के पास लोडर वाहन के साथ वारदात अंजाम देने के फिराक में खड़े तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस ने पकडे़ गए संदिग्धों की शिनाख्त मो. हमजा पुत्र नूर अहमद निवासी मंदरी थाना पूरामुफ्ती, मूलचंद्र पुत्र संत लाल रैदास निवासी बघेलापुर थान कोखराज एवं प्रदीक कुमार पुत्र गोपाल निवासी बम्हरौली मोड़ थाना धूमनगंज प्रयागराज के रूप  में की  है।

पकड़े गए शातिर अंतर्जनपदीय चोर हैं। गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। एसपी ने  बताय कि पुलिस ने पकड़े गए चोरों की  निशादेही पर एक लोडर, भारी मात्रा में मोबिल, लैपटाप, बर्तन आदि तकरीबन सात लाख का सामान बरामद  किया है। पुलिस चोरों ने चोरी का माल  प्रिंस सोनी निवासी बम्हरौली मोड़ थाना धूमनगंज और शिव पूजन  निवासी चाकवन चौराहा थाना कोखराज के हाथो बेचा था। पुलिस ने इन दोनोें को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने टीम में शामिल अर्जुन सिंह, एसआई हेमंत मिश्र और एसओ प्रभारी विनय कुमार को पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें