फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रजीत के बिगड़े बोल, मुसलमानों पर की अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज शब्दों की मर्यादा भूल गए हैं। एक चुनावी सभा में उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी माहौल गरम हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


     गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज की चुनावी सभा 11 अप्रैल को चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक सभा को संबोधित करते हुए इंद्रजीत ने जनसत्ता दल के संस्थापक राजा भइया को आड़े हाथों लिया। इस बीच मुसलमानों को दलेलागंज कांड की याद दिलाई। फिर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे। उनके बयान का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर नजर पड़ते ही विरोधी दलों ने इंद्रजीत सरोज के साथ ही गठबंधन (सपा-बसपा) की भी घेराबंदी शुरू कर दी है। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कड़ी आपत्ति जाहिर की है। मामले में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें