फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग का गोला बना अधेड़, मौत

Wed, 08 Jul 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी क्षेत्र के कड़ा गांव में सोमवार रात घर के भीतर आग का गोला बने एक अधेड़ की मौत हो गई। चर्चा है कि नशे में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कड़ा गांव का राम प्रताप (48) पुत्र बिरजू सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो रहा था। आधी रात उसने कमरा बंद करके खुद को आग के हवाले कर दिया। घर के भीतर आग का गोला बने अधेड़ की चीखें और धुएं का गुबार देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। जब तक लोग दरवाजा तोड़कर अधेड़ को बचाने का प्रयास करते, उसकी सांस थम चुकी थी। मृतक की पत्नी ज्ञानमती ने बताया कि वह शराब पीने का लती था। आए दिन नशे में मारपीट और खुदकुशी की धमकी देता रहता था। पुलिस ने परिजनों के साथ गांव के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें