फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त दरोगा की स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी से की शिकायत

Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन में लिप्त पिपरी के मकदूमपुर चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह को शनिवार की शाम एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के शिकायत पर आईजी रमित शर्मा के निर्देश पर की गई। एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर करने के साथ पिपरी थाना की पुलिस की प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


    बालू घाटों का टेंडर होने के बाद से जिले में अवैध खनन काम जोरों पर शुरू हो गया है। पोकलैंड, जेसीबी लगाकर ठेकेदार बालू का खनन करा रहे हैं। इस काम में माफियाओं की मदद पुलिस कर रही है। पिपरी थाना के मकदूमपुर चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह की माफियाओं से गहरी साठगांठ थी। रात में वह अवैध खनन सैदपुर, असरावल कला घाट में करवा रहे थे।

 इतना ही नहीं देर रात वह सादी वर्दी में घाटों में जाकर माफियाओं से रुपया वसूलते थे। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार दोपहर इलाहाबाद-कौशांबी सरहद पर एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान दरोगा के खिलाफ उनसे शिकायत की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी रमित शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी और अवैध तरीके से कराए जा रहे खनन पर एतराज जताया। आईजी के निर्देश पर एसपी वीके मिश्र ने देर शाम एसआई राजीव नारायण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पिपरी थाने की पुलिस की प्रारंभिक जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें