फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर तमंचे से फायर, घायल

Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाने के सिंहपुर गांव के पास तहसील से घर जा रहे हरदुआ प्रधान पर पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली ग्राम प्रधान के चेहरे व गले पर लगी। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए एसआरएन ले जाया गया है। घटना के बाद से घायल प्रधान के परिजनों में हड़कंप है।
विज्ञापन


चरवा थाने के हरदुआ ग्राम प्रधान बेनी प्रसाद (45) पुत्र शीतल सोमवार को गांव के एक व्यक्ति से साथ चायल तहसील गए थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे तहसील से वापस लौटते समय पिपरी के सिंहपुर गांव के पास पीछा कर रहे बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली ग्राम प्रधान के चेहरे पर लगी, जबकि दूसरी गर्दन को छीलते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर सिंहपुर के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर पिपरी पुलिस पहुंच गई।

घायल प्रधान को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए एसआरएन ले जाया गया। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उधर घटना के बाद से ग्राम प्रधान के परिजनों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें