फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष

Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शनिवार सुबह करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पानी भरने से मना किया तो दूसरे पक्ष से लोग जुट गए। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को चाकू, चापड़, सरिया, लाठी-डंडा से मारकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से तीन महिला समेत 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


फरीदपुर गांव में कैलाश पुत्र सुबेदार के घर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। करीब 20 दिन पहले हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कैलाश ने गांव के ही अवधेश को मना किया था। इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। हालांकि तब मामला गांव के बुजुर्गों के हस्तक्षेप से शांत हो गया था। इस बीच दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी हो रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे अवधेश हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचा। इस दौरान दोबारा अवधेश और कैलाश में कहासुनी शुरू हो गई।

गाली गलौच शुरू होने पर दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा होने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोप है कि कैलाश के पक्ष के लोगों ने चाकू, चापड़, सरिया, लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। घटना में अवधेश समेत रामसुरेमन, सुनील, अनिल, बुधई देवी, विश्वनाथ, पलटू, भइया लाल, सीकू लाल, रीता देवी, मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल लहूलुहान होकर पड़े थे। आननफानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में कैलाश, मुकुल, कमलेश, बच्चालाल, लोहा, सुबेदार, बुधई, ज्ञानू, भोला, संतोष और लवकुश के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें