फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह-समझौता न होने पर मारी गई युवती

Sun, 29 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दुराचार का मामला दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रही थी। इसके बाद भी करारी थाने की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस दौरान प्रकरण में सुलह-समझौता के लिए खासा दबाव भी बना रखा था। दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ था। शनिवार की भोर में पीड़िता की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में बिना किसी शक के पीड़िता ने दुराचारी व उसके भाई के ही खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


  युवती की हत्या करने वाले आरोपी फरार हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस विन्देश्वरी व बचान की खोजबीन में लगातार दबिश दे रही है। रिश्तेदारों के यहां भी छापे मारे जा रहे हैं। घटना की असलियत क्या है? इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विन्देश्वरी के खिलाफ मृतका की मां ने दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सुलह-समझौते की कोशिश आरोपी पक्ष की ओर से जा रही थी। इसके लिए पीड़ित परिवार पर खासा दबाव भी बनाया गया था। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी।

इसके बावजूद मामले का कोई हल नहीं निकला था। इससे दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। कई बार देख लेने की धमकी भी दी गई थी। शनिवार की भोर में युवती करीब साढ़े तीन बजे घर से अकेले निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही उसको गोली मार दी गई। सीने में तमंचा सटाकर एक गोली मारी गई थी। करीब आधे घंटे बाद पड़ोस की एक युवती वहां पहुंची तो उसने लाश देखी। इसके बाद ग्रामीणों को घटना का पता चला। इस मामले में पुलिस ने दुराचार के आरोपी विन्देश्वरी व उसके भाई बचान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें