फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Mon, 15 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सरायअकिल के गौरा गांव में मायके आई विवाहिता का बाक्स शनिवार रात छत के रास्ते आए चोर उठा ले गए। बाक्स में 45 हजार रुपये नगद समेत करीब सवा लाख के जेवर थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


 गौरा निवासी संदीप सिंह पुत्र जयकरन सिंह की शुक्रवार को म्योहर गांव बारात गई थी। शनिवार को बारात लौटी। शाम को थके मांदे लोग खाकर सो गए। रात में छत के रास्ते से आए चोर कमरे में रखा संदीप सिंह की बहन माया का बाक्स चोर उठा ले गए। सुबह माया ने बाक्स गायब देखा तो पूछताछ की। खोजबीन के बाद बाक्स नहीं मिला। माया ने बताया कि बाक्स में 45 हजार रुपया और करीब सवा लाख के जेवर थे। इनमें सोने का हार, झुमका, अंगूठी आदि है। संदीप सिह ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कि, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें