फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी निकला धोखेबाज, बेटा पैदा होने पर मुकरा

Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी इलाके की एक युवती दगाबाज प्रेमी का शिकार हो गई। साल भर साथ रखने के बाद जब युवती ने प्रेम की निशानी को जन्म दिया तो युवक साथ रखने से मुकर गया। महीनों दोनों के बीच मनमुटाव चला पर, कोई बात नहीं बन सकी। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने प्रेमी और मददगार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

  सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को एक साल पहले पड़ोसी गांव का युवक साथी की मदद से प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद उसे प्रतापगढ़ लेकर चला गया। साल भर एक साथ रहते हुए युवती गर्भवती हो गई। महीने भर पहले युवती ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रेम की निशानी के जन्म के बाद युवती ने दांपत्य सूत्र बंधन में बंधने को कहा। आरोप है कि युवक मुकर गया। इसकी जानकारी युवती ने उसके साथी को दी तो वह भी कोई मदद नहीं कर सका। बेटे को हक दिलाने के लिए युवती घर पहुंची और युवक की करतूत परिजनों को बताई। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने सोहन और रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें