फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख केे परिजनों को जानमाल का खतरा

Wed, 15 Jul 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख का परिवार हत्यारोपियों की धमकी से सहमा हुआ है। तत्कालीन अफसरों पर वादे के बाद भी शस्त्र लाइसेंस नहीं देने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे ने मंगलवार को डीएम-एसपी से पुन: शिकायत की। अफसरों ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाने के कोइलहाज गांव निवासी सोनू भारतीय ने डीएम को बताया कि उसके पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख चायल रामसरन की सात दिसंबर को बदमाशों ने दिनदहाड़े पुरामुफ्ती बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भतीजे बिजलेश कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे सोनू की मानें तो वारदात के बाद मौके पर पहुंचे तत्कालीन डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस के साथ ही सुरक्षाकर्मी देने का आश्वासन दिया था।

बताया कि नामजद हत्यारोपी आमिर असरार उर्फ अक्कू को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस भी नहीं दिया गया है। जबकि असलहे की पत्रावली डीएम कार्यालय में महीनों पहले पहुंच चुकी है। वहीं दो हमलावरों की जमानत भी हो गई है। जो सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जल्द की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें