फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने के विवाद में खूनी संघर्ष

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर में रविवार को मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडा और ईंट पत्थर चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपरी के औंधन गांव के रहने वाले रामनिवास ने लोधौर गांव में मछली पालन के लिए तालाब का पट्टा लिया था। उसने मछलियों की देखरेख की जिम्मेदारी लोधौर के विजयानंद को दे रखी थी। दोपहर में गांव के जय सिंह और पंचम लाल तालाब में मछली मारने पहुंच गए। जानकारी होने पर विजयानंद ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष से कई लोग जमा हो गए।

उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष में लाठी, डंडा के अलावा ईंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से विजयानंद, संत लाल, देवानंद, केशवानंद और रेनू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से जय सिंह, पंचम लाल, मिथुन, शिवबहादुर, हीरालाल और मानिक जख्मी हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को रिपोर्ट दर्ज कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें