फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से मची सनसनी

Fri, 12 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। चरवा का रतगहा गांव बुधवार की रात फायरिंग से दहल उठा। फसल की सिंचाई को गए गांव के ही तीन व्यक्तियों को गांववालों ने बदमाश समझकर शोर मचा दिया था। साथ ही इस दौरान हवाई फायरिंग भी की थी। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आ गई थी। हकीकत का पता लगने पर गांववालों के होश उड़ गए। उधर, एसओ ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन


चरवा गांव के रहने वाले भल्लू के नलकूप से गांव का ही एक किसान परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की रात खेत की सिंचाई के लिए गया। रात में बिजली चले जाने पर तीनों व्यक्ति नलकूप के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ अन्य लोग फसलों की रखवाली के लिए जा रहे थे।

बताया जाता है कि खेत की रखवाली के लिए जा रहे ग्रामीणों ने तीन व्यक्तियों को नलकूप के पास बैठे बात करते देखा, तो उन्हें बदमाश समझ लिया। ये ग्रामीण भागकर गांव आए और नलकूप पर बदमाश बैठे होने की जानकारी दी। बदमाशों के आने की खबर लगते ही गांववालों के होश उड़ गए। शोर मचाते हुए ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग भी की। इससे पूरे गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी गांव पहुंची।
विज्ञापन


उधर, जब गांववाले शोर मचाते हुए नलकूप के पास पहुंचे, तो पड़ोसी को ही खेत सींचते देख उनके होश उड़ गए। हकीकत का पता चलने पर सिपाही भी लौट गए। वहीं घटना की दिनभर गांव में चर्चा रही। लोग इस बात से परेशान रहे कि बदमाश समझकर ग्रामीणों के हाथ अनहोनी भी संभव थी। वहीं मामले में जब एसओ चरवा से बात की गई, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें