फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर जानलेवा हमला, मारी गोली

Fri, 24 Jul 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। धान रोपाई के लिए बुधवार की रात खेत में पानी भरकर घर लौट रहे जुगवा पंसौर गांव के अधेड़ को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। पीठ में गोली धंसने से अधेड़ जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने घायल अधेड़ के तीन सगे भतीजों के खिलाफ कातिलाना हमले का केस दर्ज कर लिया है। अभियुक्त युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में भी ले रखा है। अभियुक्त युवकों के पिता की मानें तो साल भर पहले उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में सुलह करने से इंकार पर उसके लड़कों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की यह साजिश की गई है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा पंसौर गांव के भैयालाल का अपने भाई करन सिंह यादव से जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इधर, बुधवार की रात भैयालाल पत्नी उर्मिला देवी के साथ धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भरने गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा। तभी पहले से घात लगाकर रास्ते में बैठे तीन युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। वह चीखते-चिल्लाते गांव की ओर भागने लगा, तो हमलावरों ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। पीठ में गोली धंसने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

उधर, पति को खून से लथपथ देख महिला चीखने- चिल्लाने लगी। शोर और गोली चलने की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर भाग निकले। किसान को गोली मारे जाने की भनक लगते ही रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय और चरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल  किसान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। जख्मी किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस सगे भतीजे संदीप कुमार, प्रदीप कुमार और अश्वनी कुमार पुत्र करन सिंह के खिलाफ  कातिलाना हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उधर हमले के अभियुक्त युवकों के पिता करन सिंह ने एसपी से मिलकर बेटों को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 20 सितंबर 2014 को उसके ऊपर इसी तरह  से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में भैयालाल और उसके दो बेटे राजीव, अरविंद अभियुक्त हैं। बृहस्पतिवार को इस मुकदमे में गवाही होनी थी। मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। इंकार करने पर उसके बेटों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की यह साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें