फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत, चार घायल

Sun, 25 Feb 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोखराज थाने के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के पल्टीपुर गांव का रामसूरत पुत्र छंगूलाल (75) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार रात एक पिकअप में बेर लादकर वह बिक्री करने इलाहाबाद मंडी जा रहा था। इसी पिकअप में इलाके के बसावनपुर निवासी राजू पुत्र जियालाल व शहजादपुर निवासी बिन्देश्वरी, फूलचंद्र और संदीप भी सवार थे। वाहन पर इन सबकी मटर लदी हुई थी। कोखराज थाने के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपर सवार वृद्ध रामसूरत की मौके पर ही सांसें थम गईं। जबकि बाकी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखुपकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

इस बीच पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने एम्बुेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने राजू को एसआरएन रेफर कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें