फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 लाख के बकाए पर 233 की बत्ती गुल

Tue, 31 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीमों ने सोमवार को छापीमारी कर 233 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इन सभी पर विभाग का 84 लाख रुपये का बकाया चल रहा है। टीम ने चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने पर 40 लोगों के खिलाफ सम्बंधित थानों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। विभागीय कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये के विद्युत बकाये पर कुंडली मारकर बैठे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सोमवार को मुख्यालय मंझनपुर, चायल, करारी, पश्चिमशरीरा, महगांव सिराथू तथा सैनी उपकेंद्रों से जुड़े गांवों, कस्बों में छापामारी की गई। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय की अगुवाई में निकली टीमों ने पूरे दिन क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान घरेलू बत्ती पंखा, निजी नलकूप, दुकानें, पेट्रोल पंप, आटा चक्की, ढाबा, बैंक शाखाओं समेत 233 उपभोक्ता ऐसे मिले जोे चेतावनी नोटिस के बावजूद बकाया बिल नहीं अदा कर रहे थे।

विभाग ने सभी के कनेक्शन काट दिये। एक्सईएन ने बताया कि इन सभी पर 84 लाख रुपये के आसपास विभागीय रकम बकाया बिल के रूप में फंसी हुई है। इसके अलावा विभागीय टीमों ने 22 ऐसे निजी नलकूपों को पकड़ा जिनकी बकाये पर बत्ती गुल कर दी गई थी। फिर भी सभी चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे। अभियान के दौरान 18 कटियामार भी पकड़े गए। चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सम्बंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एक्सईएन ने बताया कि बकायेदारों, कटियामारों के खिलाफ विभाग का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें