फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Tue, 26 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करारी के लहना में ब्याही गई युवती को ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसे लेकर मायके और ससुराल वालों के बीच पंचायत भी हुई। पर, बात नहीं बनी। जिसके चलते पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ करारी पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़िता ने डीआईजी से मामले की शिकायत की। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करारी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने डीआईजी के निर्देश पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करारी कस्बे की नयागंज मुहल्ले की रहने वाली संगीन फात्मा का दो महीने पहले निकाह करारी थाने के लहना गंाव निवासी कोनैन से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से दहेज के रूप में एक लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी कराने के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। कई दिनों तक भूखे प्यासे कमरे में बंद रखा गया। परिजनों के साथ मिलकर पति भी उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। शादी के 12 दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती की दशा देख परिजन सन्न रह गए। मायके वालों ने बेटी की ससुराल आकर समझाने की कोशिश की। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई।

आरोप है कि बगैर मांग पूरी किए ससुराल के लोग विवाहिता को विदा कराने को तैयार नहीं हुए। कोई हल नहीं निकलने पर पीड़िता ने करारी थाने जा कर पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन करारी पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत डीआईजी इलाहाबाद से की। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करारी पुलिस को रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिया। डीआईजी के निर्देश के बाद करारी पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें