फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में जिला जज और डीएम का छापा

Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
जिला कारागार का मंगलवार दोपहर जिला जज और जिलाधिकरी ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने से जेल में हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच की गई। इस दौरान बंदियों से भी पूछताछ हुई। निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट रहे।
विज्ञापन


 मंगलवार दोपहर अचानक जिला जज दिलीप सिंह यादव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अशोक कुमार पांडेय के साथ जेल में छापा मार दिया। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन के होश उड़ गए। जिला जज व डीएम ने एक-एक बैरक की जांच की।

इस दौरान बंदियों से पूछताछ की। यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इसके बाद अधिकारियों ने जेल अस्पताल व कैंटीन का भी जायजा लिया। जेल अस्पताल से जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उनके बारे में डॉक्टर से सवाल जवाब किया गया। इसके बाद बीस साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले कैदियों के साथ बैठक की गई। बैठक में दस साल तक की सजा काट चुके कैदी शामिल रहे। जेल के निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट थे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल की स्थिति सामान्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें