फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में युवक की मौत

Sun, 25 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मादपुर गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र जगन्नाथ शनिवार की दोपहर खेत की ओर गया था। दोपहर करीब एक बजे लौटते समय जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों को घटना स्थल की ओर आता देख बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों के साथ इलाकाई पुुलिस भी आ गई। जांच के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है बाइक सवार सैयद सरावां गांव रहने वाला है। उधर, युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें