फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के जुगुल की मदद से निकला पिता-पुत्री का शव

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव में अपहृत पिता-पुत्री के शव को बोरवेल से बाहर निकालने में वृद्ध जुगुल किशोर की युक्ति मील का पत्थर साबित हुई। सिंचाई विभाग के सुझाव पर पुलिस महकमा जुगुल किशोर को हरिद्वार से खोजकर लाया। एसपी ने अपहृत पिता-पुत्री का शव बरामद करने में मदद करने वाले वृद्ध को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी क्षेत्र के नूरपुर के बद्री प्रसाद और उसकी बेटी सुधा देवी का अपहरण किए जाने के बाद हत्या कर शव सरकारी नलकूप के बेारवेल में डाल दिया गया था। पांच सौ फीट गहरे बोरवेल से शव बरामदगी को लेकर पुलिस बेहद परेशान थी। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केपी सिंह से कहकर मशीन तो हासिल कर लिया पर, कर्मचारियों को 25 साल से बंद पड़े बोरवेल से शव बाहर निकालने के नाम पर पसीना आ रहा था।

सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस को सुझाव दिया था कि मशीन तो है पर, बोरवेल का पाइप निकालने की युक्ति जुगुल किशोर के पास ही है। जुगुल किशोर कहते हैं कि पुलिस ने उन्हें हरिद्वार में संपर्क कर मदद मांगी। वह अपना सारा काम छोड़ मदद के लिए आ गए। बताया कि बोरवेल का पाइप जाम हो गया था। उन्होंने 325 टन का लोड देकर धीरे-धीरे पाइप को बाहर खींचना शुरू किया। फिर जैसे-जैसे पाइप बाहर आता गया। वे लोड को कम करते रहे। पाइप निकालने के दौरान कई बार ऐसा लगा कि कहीं लोड अधिक होने से पाइप बीच से टूट न जाए। दुर्भाग्य से ऐसा हो जाता तो शव बाहर निकलने की संभावना खत्म हो जाती। बृहस्पतिवार को सैनी कोतवाली में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने मदद के लिए जुगुल किशोर के प्रति आभार जताया। कहा कि शीघ्र ही एसपी भी उन्हें सम्मानित करने के साथ प्रशस्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन


 सैनी क्षेत्र के  नूरपुर से अपहृत पिता-पुत्री का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने सारा ध्यान अपनी तहकीकात पर लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस चर्चित अपहण एवं दोहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों की खैर नहीं होगी। दोषियों को आजीवन कारावास व फांसी की सजा दिलाने की पुरजोर कोशिश पुलिस करेगी।

बता दें कि सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव में 24 अप्रैल को बद्री प्रसाद एवं उसकी बेटी सुधा देवी का अपहरण किए जाने के बाद हत्या कर शव बोरवेल में ठिकाने लगा दिया गया था। 4 मई को पुलिस ने बोरवेल से दोनों का शव बरामद करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। इंसपेक्टर सैनी दिनेश सिंह का कहना है कि तहकीकात में पुलिस ने पांच नाम पर ट्रेस कर लिए हैं। घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। इस अपहरण एवं दोहरे हत्याकांड में जो भी शामिल होंगे। पुलिस सभी पर सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अभियुक्ताें की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। अभियुक्तों के घर पर ताला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें