फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले मर चुका अपराधी गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चोरी के मुकदमे से खुद को बचाने के लिए एक चोर ने पागल की हत्या कर दी। उसे अपना कपड़ा पहना कर उसका सिर गायब कर दिया। इसके बाद खुद गायब हो गया। मगर राज खुल ही गया। चोरी के मामले में उसके साथ रहे तीन आरोपी पकड़े गए तो सारा राज खुल गया। आखिरकार हत्यारा पकड़ लिया गया। पिपरी पुलिस ने हत्यारोपी को उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पिपरी पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके ऊपर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


पिपरी थाने के चलौली गांव का रहने वाला शुड्डन उर्फ राम भरोसे पुत्र रामशरन के चोर गैंग में उसके अलावा तीन लोग थे। चारों ने चरवा में चोरी की। इसके बाद रामभरोसे ने अपने गांव में ही गैंग से करीब डेढ़ साल पहले चोरी करवा दी। मामले में चारों का नाम खुल गया। इस पर बचने के लिए चारों योजना बनाने लगे। रामभरोसे ने अपनी हत्या की योजना बना ली। इसमें उसने तीनों साथियों की मदद ली। इलाहाबाद से चारों एक पागल को ले आए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पागल का सिर गायब कर कुएं में डाल दिया। रामभरोसे ने उसके शरीर पर अपनी शर्ट, पैंट पहना दिया। उसकी पत्नी ने शव की शिनाख्त अपने पति रामभरोसे के रूप में की। इस बीच पिपरी पुलिस चोरी और रामभरोसे की हत्या दोनों मामले की तफ्तीश में जुट गई।

हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा मगर चोरी के मामले में तीनों पकड़ लिए गए। पूछताछ में तीनों ने राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस रामभरोसे की तलाश में लग गई। उसकी पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। कई महीने तक रामभरोसे बाहर रहा। इसके बाद पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल करनपुर में रहने लगा। थानेदार भाष्कर मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस टीम ने शनिवार रात रामभरोसे को उसकी ससुराल से उठा लिया। पूछताछ में सारा मामला खुल गया। पुलिस टीम में सिपाही विष्णुपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, राधामोहन त्रिवेदी, अबरारा अहमद और रमाकांत पांडेय शामिल रहे। आला कत्ल चापड़ उसके घर से पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


रामभरोसे ने चोरी के मामले से बचने के लिए एक पागल को मार दिया। तफ्तीश में सारा मामला पता चला। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन हजार रुपये  का इनाम घोषित किया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाष्कर मिश्रा, एसओ पिपरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें