फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी विवाहिता, मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 कौशाम्बी थाने के महिला गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता घर पर आग का गोला बन गई। जानकारी परिजनों को हुई तो किसी तरह आग बुझाई। बुरी तरह झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला गांव की रिंकी (26) पत्नी मैकू ने रविवार की सुबह घर के अंदर बदन में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया। थोड़ी ही देर में विवाहिता आग का गोला बन गई। धुआं उठता देख परिजन भीतर पहुंचे तो आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग बुझाई गई तब तक विवाहिता बुरी तरह से झुलस चुकी थी।

थोड़ी ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने आग क्यों लगाई इस बावत परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। उधर मौत की खबर मिलने पर विवाहिता के मायके वाले गांव पहुंच गए थे। विवाहिता ने खुद आग लगाकर आत्महत्या किया या फिर मामले में कुछ और है इसकी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। महिला की मौत के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रही।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल के लोग दहेज के नाम पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आर्थिक स्थिति गड़बड़ होने के कारण वह लोग मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें