फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों की आबरू लूटने की कोशिश

Sat, 23 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो किशोरियों के साथ दुराचार की कोशिश की गई। चीखने-चिल्लाने पर युवक जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस घटना की तफ्तीश और आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। वहीं घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन



सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की शाम को खेत की ओर गई थी। उसे अकेली देख गांव का एक युवक पहुंचा और दबोचकर उसके साथ मनमानी करने की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने के लिए किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक किशोरी को किसी के सामने जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, युवक के भाग निकलने के बाद किशोरी घर आई और मां को घटना की जानकारी दी।


किशोरी की हालत देख परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजन उसे साथ लेकर सरायअकिल थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इसी तरह से बुधवार की शाम सरायअकिल क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। खेत की ओर से लौट रही किशोरी को अकेली देख युवक उसे दबोचकर झुरमुट में खींचने लगा। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर वह भाग निकला। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। एसओ पीके यादव ने बताया कि छेड़खानी होने की शिकायतें मिली हैं। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें