फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की जान के दुश्मन बने परिजन

Thu, 21 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भागकर प्रेम विवाह करना चायल इलाके के एक प्रेमी युगल को भारी पड़ रहा है। युवती को धूमधाम से समाज के सामने शादी का झांसा देकर घर बुला ले आने के बाद अब उसे युवक से मिलना नहीं दिया जा रहा है। युवक को तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बुधवार को युवक ने इसकी शिकायत डीएम-एसपी से की है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक का पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। दो महीने पहले दोनों घर से भाग निकले। परिवार और समाज की बंदिशाें को तोड़कर प्रेमी युगल ने मंदिर में सात फेरे लेने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। इलाहाबाद में रहने वाले प्रेमीयुगल की बावत युवती के घरवालों को कहीं से सुराग लग गया। 15 दिन पहले युवती के परिजन वहां पहुंचे। उसकी इसी युवक से धूमधाम से शादी कराने का झांसा देकर उसे घर बुला ले गए। आरोप है कि घर ले आने के बाद अब युवती के परिजन उस पर युवक से संबंध तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। पति से उसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। युवक को गांव में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बुधवार को युवक ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रेम में रोड़ा बने युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ पूरामुफ्ती को पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें