फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ट्रक चालक को पीटकर एक लाख छीना

Sun, 17 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कस्बे में शनिवार की शाम कहासुनी के दौरान दबंगों ने ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान एक लाख रुपये छीन लेने का आरोप है। घटना की नामजद शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ करारी को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ले का रहने वाला शाहरुख खान पुत्र फिरदोस अहमद ट्रक चालक है। शनिवार को वह ट्रक लेकर घर आ रहा था। जैसे ही करारी चौराहे पर पहुंचा। वहां कस्बे के कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे। हार्न बजाने पर ये लोग सड़क से नहीं हटे, तो इसे लेकर चालक और सड़क पर खड़े लोगों में कहासुनी हो गई। चालक की मानें तो कहासुनी के बाद वह ट्रक लेकर घर चला आया।

 वह जैसे ही दरवाजे पर पहुंचा, तभी पीछे से तीन-चार युवक आए और उसे दबोचकर पीटने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान इन युवकों ने भाड़े का मिला एक लाख चार हजार रुपये छीन लिया। हमला और लूट के बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के चले जाने के बाद वह करारी थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोप है लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान ट्रक चालक रविवार को मंझनपुर आया और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ करारी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें