सरायअकिल इलाके में शुक्रवार को दरिंदगी में नाकाम युवक ने किशोरी को पीट दिया। शाम वह पड़ोसी में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी की हरकत सुन परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार को पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए थी। इसी दौरान हैंडपंप पर पहले से मौजूद युवक अकेली देख उसका मुंह दबाकर पास के खंडहर में उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख किशोरी खुद को बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के लोग घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों को देख युवक किशोरी को बेरहमी से पीटने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को बताई। बेटी के साथ पड़ोसी युवक का दुस्साहस सुन परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार की सुबह पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। उधर पड़ोसी युवक की हरकत के बाद किशोरी डरी सहमी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मनचले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।