फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

Tue, 12 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के एक युवक ने सोमवार रात कीटनाशक खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सौरई बुजुर्ग गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ जीतू (25) पुत्र महिपाल सोमवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहा था। रात में अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घरवालों के होश उड़ गए। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच सांस थम गई।
विज्ञापन


 चर्चा है कि पारिवारिक कलह से रात में उसने कीटनाशक खा लिया था। इससे उसकी मौत हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें