फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर मुकीमपुर में बवाल

Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार की सुबह मुकीमपुर गांव के दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। हमलावरों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट में महिलाओं समेत 6 लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों ने बीच बचाव करके मारपीट शांत कराई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए करारी थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। मारपीट की इस घटना के बाद तनातनी बनी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के मनोज कुमार ने 9 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वह मकान बनाकर रहता है। इसी जमीन के बगल में ग्रामसभा की बंजर भूमि खाली पड़ी है। घर के समीप होने के नाते इस जमीन पर मनोज का कब्जा था।

 पड़ोसी सुखलाल की भी नजर इस बंजर जमीन पर लगी थी। रविवार को वह इस जमीन पर मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई करने लगा, तो मनोज ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों तरफ के अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर जुट गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में मनोज, उसकी पत्नी के साथ ही दूसरे पक्ष के सुखलाल, उसकी पत्नी सुखदेईया, हुबलाल, मोहनलाल जख्मी हो गए।
विज्ञापन


 मारपीट के दौरान हमलावरों ने मनोज के घर में हमला करके तोड़फोड़ की। मारपीट, तोड़फोड़ से गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें