फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपडे़

Sun, 03 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी इलाके की एक विवाहिता के साथ शनिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। उसने विवाहिता के कपड़े फाड़ डाला। चीखने-चिल्लाने पर गांव वालों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम करीब 6 बजे खेत की ओर गई थी। उसे खेत की ओर अकेली जाते देख गांव का ही एक युवक भी पीछे-पीछे पहुंचा और रास्ते में उसे दबोचकर झाड़ियों की ओर खींच ले गया। दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान उसने उसके कपड़े फाड़ डाले। खुद को बचाने की कोशिश में विवाहिता ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता अस्त-व्यस्त कपड़ों में किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवार के लोग भी सन्न रह गए। पड़ोसी युवक की कारस्तानी सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों के साथ सैनी कोतवाली गई विवाहिता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें