फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर लगा गुंडाएक्ट

Tue, 22 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता पर हमले के आरोपी सपा नेता और उनके भाई के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने गुंडाएक्ट की कार्रवाई कर दी। हमले के आरोपी नेता की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर जिलेभर के लेखपाल कई दिनों से तहसीलों में तालाबंदी करके हड़ताल पर बैठे थे। एसपी ने सोमवार को कार्रवाई का भरोसा लेखपालों को दिलाते हुए उनकी हड़ताल समाप्त कराई थी। एसपी के निर्देश पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सपा नेता और उनके भाई के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की संस्तुति भी की है। पुलिस की इस कार्रवाई से सपा नेता के खेमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मंझनपुर में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता पर महीनेभर पहले तहसील परिसर में ही हमला किया गया था। मामले में मंझनपुर नगर पंचायत की चेयरमैन के बेटे और सपा नेता शबीह हैदर मीनू और उनके भाई वकार अहमद के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नामजद एफआईआर के बाद भी सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के मंझनपुर समेत जनपद की तीनों तहसील के लेखपालों ने तालाबंदी करके बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी थी। 9 दिसंबर से पूरे जनपद के लेखपाल हड़ताल पर थे।

राजस्वकर्मियों की हड़ताल और तालाबंदी को देखते हुए एसपी डॉ के एजिलरसन ने सोमवार को लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। एसपी ने हमलावर सपा नेता और उनके भाई के खिलाफ गुंडाएक्ट और जिला बदर की कार्रवाई कराने का भरोसा देकर हड़ताल खत्म कराई थी। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू और उनके भाई वकार अहमद के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि गुंडाएक्ट की कार्रवाई करके रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। पुलिस ने सपा नेता और उनके भाईयों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई करने की भी संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें