फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में युवक की हत्या

Sun, 20 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा। शनिवार सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव के समीप आलू के  खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को जलाने का प्रयास हुआ था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि हत्या करके पहचान मिटाने की नीयत से हत्यारों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर लाश को जलाने की कोशिश की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मृतक की शिनाख्त और हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी है। सैनी कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करके लाश यहां फेंकी गई है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र का अलीपुरजीता गांव कौशाम्बी-फतेहपुर की सरहद पर स्थित है। शनिवार की सुबह गांववाले खेतों की ओर जा रहे थे, तभी देवीगंज बाजार से गांव होते हुए फतेहपुर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे आलू के खेत में उन्हें एक युवक की अधजली लाश दिखी। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। खेत में अधजली लाश मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 वर्षीय युवक की लाश झुलसी हुई थी। ऐसा लगता है कि हत्या करने के बाद कातिलों ने पहचान मिटाने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाने की कोशिश की है। सूचना लगते ही सैनी कोतवाली प्रभारी के अलावा चौकी इंचार्ज अलीपुरजीता धनंजय वर्मा और देवीगंज चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र भी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन लाश झुलसी होने की वजह से मौजूद कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं कर सका। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को पैंट पर रमेश टेलर्स हुसैनगंज फतेहपुर का स्टिकर लगा मिला है। स्टीकर देखकर पुलिस का मानना है कि मारा गया युवक फतेहपुर के हुसैनगंज अथवा आसपास के किसी गांव का हो सकता है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें