फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाकर मारी गई गुलकशा

Sun, 29 Nov 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। संदिग्धदशा में जलने से हुई सोनौली गांव की विवाहिता गुलकशा ने खुदकुशी नहीं की थी। उसे दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला है। मृतका की मां ने ऐसा ही आरोप लगाते हुए पश्चिमशरीरा थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सास, ननद और एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव की रहने वाली गुलकशा (25) पुत्र मसूद खां की शादी दो साल पहले सोनौली गांव के अच्छन से हुई थी। 23 नवंबर की रात विवाहिता की संदिग्धदशा में घर के भीतर जलने से मौत हो गई। मामले में गुलकशा की मां रुखसाना बानो ने  ससुरालवालों पर दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। युवती की मां की मानें तो शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पिटाई भी की गई।

इसे लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। पंचायत में ससुरालवालों ने दुबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद भी दहेज के लिए विवाहिता को यातनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच 23 नवंबर को दहेज के लिए मारपीट की गई। इसके बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाकर जान ले ली गई। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद और एक रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें