फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में रोड़ा बनने पर मारा गया कैलाश

Tue, 27 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के रेही गांव के कैलाश हत्याकांड का मंगलवार को पिपरी पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या गांव के ही दो युवकों ने की थी। कातिलों का युवक के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध है। इसमें कैलाश रोड़ा बनने लगा था। सीओ का दावा है कि दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बता दें कि रेही गांव निवासी कैलाश चंद्र (40) पुत्र सूरजदीन की शनिवार रात लोहे की छड़ और डंडों से पीटने के साथ चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। धान की मड़ाई करने गए युवक को मार डालने के बाद हत्यारे वहीं खेत में उसकी रक्तरंजित लाश फेंककर भाग निकले थे। हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने परिजनों और गांववालों से कैलाश की किससे क्या रंजिश थी? इसे खंगालना शुरू किया। इस दौरान भनक लगी कि उसके घर की एक महिला का गांव के गुड्डू और भंवर सिंह से था।
विज्ञापन


 घटना के दो दिन पहले इसे लेकर घर में झगड़ा भी हुआ था। इतनी जानकारी के बाद पुलिस को इन दोनों युवकों पर शक हो गया। इनकी सारी गतिविधियां खंगालने के बाद पुलिस ने सोमवार रात पेरई तिराहे के समीप इन्हें धर दबोचा। पहले तो दोनों युवक खुद को बेकसूर बताते रहे, लेकिन पुलिस के कर्रा करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। युवकों ने बताया कि कैलाश ने महिला के साथ उन्हें देख लिया था। इसे लेकर ही जब वह परिवार की महिला से झगड़ा करने लगा, तो उन्हें यह नागवार गुजरा। लगा कि अब कैलाश के रहते उनका महिला से मिलना संभव नहीं हो सकेगा। इसीलिए उन दोनों ने कैलाश की हत्या की साजिश रच डाली। शनिवार रात जब वह घर से धान की मड़ाई के लिया गया, तो दोनों वहां पहुंचे और कैलाश की जान ले ली। पुलिस ने इन दोनों युवकों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छड़ और चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें