फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 26 Oct 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहम हत्यारों ने शनिवार की रात पिपरी इलाके के रेही गांव के युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। वह रात में धान की मड़ाई के लिए खेत में था। सुबह वहीं उसकी रक्तरंजित लाश मिली। हत्या की खबर लगते ही मौके पर डाग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ एएसपी और सीओ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मारे गए युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या क्यों और किसने की? इस बाबत परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी कैलाश चंद्र (39) पुत्र सूरजदीन किसान था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर से धान की मड़ाई के लिए खेत में गया था। सुबह वहीं खेत में ही उसकी रक्तरंजित लाश मिली। किसी ने बड़ी ही बेरहमी से सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। गांववाले सुबह खेत की ओर गए तो युवक की खून से लथपथ लाश देख सन्न रह गए। चीख-पुकार मचने पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए।

 वहीं मौके पर इलाकाई पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय और सीओ चायल भी पहुंचे। एएसपी ने डाग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर हत्यारों का सुराग लगवाने का प्रयास किया। अफसरों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। हालांकि युवक को क्यों और किसने मौत के घाट उतारा? इस बाबत परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं बता सका। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति से रंजिश आदि होने से भी साफ इंकार किया है। पुलिस ने मृतक के पिता सूरजदीन की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि हत्या की वजह खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें