फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा गांव में दिन दहाड़े ताला तोड़कर घर में चोरी

Wed, 21 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े नारा गांव के एक व्यक्ति का घर खंगाल डाला। बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे बदमाश 41 हजार रुपये, गहने समेत करीब लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सूचना के बाद भी नारा चौकी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करके कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाल मंझनपुर को प्रकरण की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव निवासी खिलाड़ी सोनकर किसान है। मंगलवार को वह जानवर चराने गया था। परिवार के अन्य सदस्य ताला बंद करके खेतों में काम करने चले गए थे। शाम को करीब 5 बजे जब सभी लोग घर लौटकर आए, तो मकान का ताला टूटा मिला। वहीं घर में रखा 41 हजार 600 रुपये और करीब 50-60 हजार रुपये के चांदी के गहने गायब थे। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। दिनदहाड़े घर में चोरी होने की भनक लगते ही गांव में भी हड़कंप मच गया। आसपास के अन्य घरों के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर नारा चौकी पुलिस भी आई। खिलाड़ी ने बताया कि उसने चौकी पुलिस को तहरीर भी दी। इसमें गांव से सटे फतेहपुर (धाता) जनपद की एक बस्ती के कुछ लोगों पर उसने चोरी करने का शक भी जाहिर किया है।


आरोप है कि इसके बाद भी नारा चौकी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लिखकर जांच-पड़ताल नहीं की। चौकी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से भुक्तभोगी परिवार परेशान है। बुधवार को पीड़ित ने मंझनपुर आकर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने कोतवाल मंझनपुर को गांव जाकर प्रकरण की जांच करने और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। उधर, नारा चौकी प्रभारी पीके यादव दिनदहाड़े घर में चोरी होने की घटना को लेकर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें