फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 08 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी इलाके में बुधवार की दोपहर पति के साथ बाजार गई विवाहिता के साथ सरेराह युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता के साथ मनमानी देख पति ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम दंपती की शिकायत पर पुलिस ने तीन मनचले युवकों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता मंगलवार को पति के साथ स्थानीय बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार उसके साथ छेड़खानी करने लगे। हाथ पकड़ कर खींचने पर पति विरोध करते हुए युवकों से भिड़ गया। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पति को पिटते देख विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुन आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख मनचले युवक दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। युवकों के चंगुल से छूटे दंपती थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन मनचले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें