चरवा थाना क्षेत्र के बाबातारा गांव में शुक्रवार की शाम शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी को पीट जिंदा जलाने की कोशिश की। विवाहिता की चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। और किसी तरह बीच-बचाव करते हुए विवाहिता की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हैवान बने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के बाबातारा गांव की रहने वाली सुलेखा देवी पत्नी गुरू प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह खेत से मवेशी के लिए चारा लेकर लौटी थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पति पहुंचा और उससे शराब के लिए पैसा मांगने लगा। इस पर उसने पैसा देने से इंकार किया तो वह उसने पिटाई शुरू कर दी। विवाहिता को पीटने के बाद शराब के नशे में हैवान बना युवक मिट्टी का तेल छिड़क विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास करने लगा।
दगाबाज पति की पिटाई से घायल विवाहिता को जान बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगीे। विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।