फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से किया दुराचार

Sat, 26 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को बंधक बनाकर दरिंदे ने सात दिनों तक दुराचार किया। शुक्रवार को युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को मां के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सप्ताह भर पहले खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहाने से घर बुला ले गया।

 पीड़िता ने बताया कि घर ले जाने के बाद बंधक बना उसकी अस्मत लूट ली। सात दिनों तक युवक उसके साथ दरिंदगी करता रहा। शुक्रवार शाम किसी तरह किशोरी युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार को पीड़िता मां के साथ मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने करारी एसओ को जांच कर दरिंदे के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। युवक की दरिंदगी और धमकी से पीड़िता सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें