कोतवाली क्षेत्र के बुधवार की दोपहर दुष्कर्म में नाकाम मनचले युवक ने किशोरी की धुनाई कर दी। अकेली देख युवक बहाने से उसके घर पर दाखिल हुआ था। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। देर शाम पीड़ित किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की रहने वाली एक किशोरी बुधवार की दोपहर घर पर अकेली थी। बताया कि उसकी मां बाजार घरेलू सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक मनचला युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसकी धुनाई कर दी। दुष्कर्म में नाकाम युवक की पिटाई से किशोरी चीखने चिल्लाने लगी। पड़ोसी के घर चीख सुन मोहल्ले के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।
लोगों को देख युवक किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर बाद घर लौटी मां को देख किशोरी फफकते हुए आपबीती बताई। युवक की हरकत सुन उसके होश उड़ गए। बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची महिला ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के मां की तहरीर पर मनचले युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज मामले की तफ़्तीश और मनचले युवक की तलाश की जा रही है। उधर पड़ोसी युवक के दुस्साहस और धमकी से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।