अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो
गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, अलग-अलग
मार्ग हादसों में दो युवतियां समेत चार राहगीर घायल हो गए। इन्हें जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा छावनी
गांव निवासी महेंद्र यादव (36) पुत्र सरजू प्रसाद बुधवार की रात बाइक पर
अपने ननिहाल तिंदवारा गांव जा रहा था। गांव के बस स्टैंड के पास किसी वाहन
की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल
पहुंचाया।
यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में तिंदवारी
थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी मिंता (30) पत्नी दिनेश और उसकी ननद
उर्मिला (40) बुधवार को शाम गोधनी गांव सत्संग सुनने गईं थीं।
वापस
आते समय टेंपो पलट जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को
पीएचसी तिंदवारी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। अन्य आधा दर्जन
यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
उधर, अतर्रा क्षेत्र के गंड़ाव
गांव निवासी जितेंद्र त्रिवेदी (30) पुत्र राम प्रसाद गुरुवार को सुबह
साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने अतर्रा जाते समय प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो
गया। चालक व क्लीनर भाग निकले।
पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। एक
अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी लाला भइया (30)
पुत्र कल्लू गुरुवार को सुबह बाइक से बांदा आते समय तिंदवारा गांव के पास
टेंपो की टक्कर से घायल हुआ।