फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को पुलिस ने चौकी से छोड़ा

Mon, 31 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा चौकी पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर  उठा ले गई। मगर कुछ देर उसे चौकी में बिठाए जाने के बाद घर जाने के लिए पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस का बाइक चोर के प्रति यह प्रेम कस्बे में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

बता दें कि कनवार निवासी द्वारिका प्रसाद यादव के घर से बाइक चोरी चली गई थी। एक माह पूर्व हुई बाइक चोरी के बाद पीड़ित युवक इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। उसने यह भी पता लगा  लिया है कि वारदात में गांव का ही एक स्वजातीय युवक शामिल है। मगर सत्ता पक्ष के एक सफेदपोश का हाथ होने से पुलिस उसे दबोच नहीं रही थी।

 सोमवार को अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद हरकत में आई चौकी पुलिस बाइक चोर को एक होटल से उठा ले गई। जानकारों का कहना है कि चौकी ले जाए जाने के बाद पैरोकारों के आगे पुलिस ने फिर घुटने टेक दिए। बाइक चोर के आरोपी युवक को चौकी से छोड़ दिया गया। पुलिस का बाइक चोर के प्रति यह प्रेम कस्बे में चर्चा का विषय बना है। इस बारे में चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ का कहना है कि युवक को इस शर्त पर छोड़ा गया कि वह कल तक चोरी गई बाइक वापस कर देगा। उसने ऐसा नहीं किया तो उसे फिर पकड़ कर सैनी कोतवाली में बैठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें