फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर दर्शन करने गया बालक गायब

Mon, 30 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। वासंतिक नवरात्र पर परिजनों के  साथ दर्शन के लिए मैहर गया चायल कस्बे का पांच वर्षीय बालक घरवालों से बिछड़ गया। बच्चे की तलाश में परिवार के लोग तीन दिन से भटक रहे हैं। पर, उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल कस्बे के डीहा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार नवरात्र पर्व पर बृहस्पतिवार को पत्नी, पांच साल के बेटे भुग्गन के साथ माता शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर (सतना) गया था।

उसने बताया कि देवी का दर्शन करने के बाद वह पत्नी और बेटे के साथ मेले में घूम रहा था। इसी दौरान भुग्गन उनसे बिछड़ गया। बेटे के  अचानक गायब होते ही वीरेंद्र और उसकी पत्नी के होश उड़ गए। दोनों बच्चे की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे। साथ ही मेला पुलिस को भी बच्चे के गायब होने की जानकारी दी। पति-पत्नी दो दिन तक बच्चे की खोज में पूरा मेला क्षेत्र खंगाल डाला, लेकिन  मासूम का कहीं सुराग नहीं लग सका। तीन दिनों से पीड़ित परिवार लापता बच्चे की खोज में दर-दर भटक रहा है। रविवार को गांव आकर भी पता किया। बच्चे के नहीं मिलने से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें