फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का खून बहाने को तैयार तीन परिवार

Mon, 30 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सड़क किनारे स्थित छह बीघा जमीन की लालच ने करनपुर गांव के तीन परिवारों को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया है। करोड़ों की कीमत वाली यह जमीन सभी हथियाने की फिराक में लगे हैं। इसके लिए वे एक-दूसरे का खून तक बहाने को तैयार हैं। बरसों से चली आ रही इन परिवारों के बीच की यह लड़ाई बिरादरी की पंचायतों में भी निपट नहीं पा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सिराथू तहसील के करनपुर गांव के नत्थूलाल, सहदेव और महादेव सगे भाई हैं। इनकी साझे की छह बीघा जमीन सिराथू-मंझनपुर मुख्यमार्ग पर है। अब सड़क किनारे की यही जमीन इन तीनों भाइयों के लड़कों को आपस में जान का दुश्मन बना दी है। तीनों भाइयों की औलाद सड़क किनारे स्थित जमीन का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा हथियाने की फिराक में हैं। इसे लेकर इन भाइयों के परिवारों के बीच बरसों से दुश्मनी की चिंगारी सुलग रही है। इतना ही नहीं इस पैतृक जमीन का विवाद न्यायालय में भी चल रहा है।

साथ ही गांववाले बताते हैं कि जमीन बंटवारे को लेकर कई बार इनके बीच मारपीट की भी घटना हो चुकी है। साथ ही बंटवारे के लिए कई दफा बिरादरी की पंचायत भी हुई। पर, विवाद का निस्तारण नहीं हो सका है। ग्रामीण बताते हैं कि सड़क पर सामने की तरफ कुल 51 लाठा जमीन है। बिरादरी की पंचायत ने तीनों भाइयों के हिस्से में 17-17 लाठा जमीन लेकर आपस में बंटवारे का फैसला सुनाया था, लेकिन इसे कोई मानने को तैयार नहीं है। सभी ज्यादा जमीन हथियाने के चक्कर में अपनों का ही खून बहाने को तैयार हैं। इसकी ही एक बानगी शनिवार की रात देखने को मिली। जब अपनों पर ही बम से जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में तीन व्यक्ति जख्मी होने के साथ ही दो मकान और लाखों की गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें